जॉब फेयर 2026 | Tata Motors, Suzuki, Whirlpool, Bajaj Auto सहित कई बड़ी कंपनियों में भर्ती
आईटीआई, डिप्लोमा एवं अन्य तकनीकी योग्यताओं वाले उम्मीदवारों के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। यू. आर. कॉलेज, रोसड़ा (समस्तीपुर) में 15 मई 2026 को विशाल जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में देश की कई बड़ी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
इस रोजगार मेले में Tata Motors, Suzuki, Schneider Electric, Whirlpool, Bajaj Auto Ltd., Motherson तथा Indo-MIM जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
जॉब फेयर में शामिल प्रमुख कंपनियां
Tata Motors
Tata Motors भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी है जो ट्रक, बस, कार और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण करती है। कंपनी देश और विदेश में अपने मजबूत ऑटोमोबाइल नेटवर्क के लिए प्रसिद्ध है।
Suzuki
Suzuki कंपनी टू-व्हीलर और ऑटोमोबाइल निर्माण क्षेत्र की बड़ी कंपनी है। यह मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहन निर्माण के लिए जानी जाती है।
Schneider Electric
Schneider Electric इलेक्ट्रिकल उपकरण, ऑटोमेशन सिस्टम और एनर्जी मैनेजमेंट प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग करती है।
Whirlpool
Whirlpool घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव आदि का निर्माण करती है।
Bajaj Auto Ltd.
Bajaj Auto भारत की प्रसिद्ध टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहन निर्माण कंपनी है। कंपनी बाइक एवं ऑटो रिक्शा मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है।
Motherson
Motherson ऑटोमोबाइल पार्ट्स और वायरिंग सिस्टम निर्माण करने वाली बड़ी कंपनी है जो कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को सप्लाई करती है।
Indo-MIM
Indo-MIM एक इंजीनियरिंग एवं मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग कंपनी है जो हाई प्रिसिजन मेटल पार्ट्स निर्माण करती है।
जॉब फेयर की मुख्य जानकारी
आयोजन : Job Fair 2026
स्थान : यू. आर. कॉलेज, रोसड़ा (समस्तीपुर)
समय : सुबह 10 बजे से 3 बजे तक
आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपने साथ निम्न दस्तावेज लेकर जाएं:
Resume / Biodata
10वीं मार्कशीट
12वीं मार्कशीट
ITI / Diploma Certificate
आधार कार्ड
PAN Card
Passport Size Photo
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
सभी उम्मीदवार समय पर पहुंचे और अपने सभी मूल दस्तावेज एवं फोटोकॉपी साथ लेकर आएं। चयन प्रक्रिया कंपनी के नियमों के अनुसार की जाएगी।
इंटरव्यू दिनांक एवं पता
दिनांक : 15 मई 2026
समय : सुबह 10 बजे से 3 बजे तक
इंटरव्यू पता :
यू. आर. कॉलेज, रोसड़ा, जिला समस्तीपुर, बिहार।



No comments:
Post a Comment